परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकलपुर चेकपोस्ट पुलिस प्रशासन द्वारा छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई है। बिना जांच के बिहार में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। चेकपास्ट पर उत्पाद विभाग द्वारा तैनात होमगार्ड के जवानों द्वारा शराब जांच अभियान तेज कर दिया गया है। हालात यह है कि उत्तर प्रदेश से बिहार में आनेवाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
इस दौरान चेकपोस्ट के समीप वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। कुछ जवान दोपहिया वाहनों की डिक्की भी जांच करते देखे जा रहे हैं। होमगार्ड के जवानों ने बताया कि चेक पोस्ट पर जब्त शराब, बाइक व गिरफ्तार लोगों को गुठनी थाने के हवाले कर दिया जा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि गुठनी पुलिस चेकपोस्ट समेत क्षेत्र में भी ध्यान रखती है। शराब के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। होली को लेकर और सख्ती बरती जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…