दारौंदा: घर के सामने फायरिंग, दो खोखा एवं एक गोली बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के दारौंदा गांव में शुक्रवार की रात तारिक हसन दिलावर के घर पर एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। इस दौरान गांव में अफरातफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जांच में जुट गई है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिया पंडित ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा, एक गोली बरामद किया गया है।

इस मामले में दारौंदा निवासी तारिक हसन दिलावर के बयान पर अज्ञात तीन बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि तारिक हसन दिलावर का अपने बड़े भाई मोजाहिर हसन दिलावर के साथ अपने पुश्तैनी जमीन एवं संपत्ति के बंटवारा को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है। पुलिस इन बिदु पर भी जांच कर रही है। इस घटना को ले क्षेत्र में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024