बड़हरिया: शौर्य यात्रा के माध्यम से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अधिक लोगों को शामिल होने का आह्वान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के यमुनागढ़ मंदिर परिसर से शनिवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शौर्य यात्रा निकाल अयोध्या में 24 जनवरी का आयोजित रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ता जयश्रीराम के नारे लगा रहे थे। शौर्य यात्रा यमुनागढ़ मंदिर से आरंभ होकर करबला बाजार, सुंदरी बाजार होते हुए बड़हरिया पहुंची और बड़हरिया से जामो रोड व हरदोबारा बाजार होते हुए बड़हरिया रामजानकी मठ परिसर में पहुंचकर धर्मसभा में तब्दील हो गई।

सभा के दौरान वक्ताओं ने लोगों को अयोध्या में 24 जनवरी को आयोजित रामलला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। सौर्य यात्रा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक रंजन सिंह, सुभाष शर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, अनिल मिश्र, वीरेंदर, जयप्रकाश गौतम, बाबूलाल प्रसाद, झगरू यादव, धर्मनाथ सिंह, राजीव कुमार, ऋतिक कुमार मदेशिया, अमरेंद्र यादव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024