✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर गांव के समीप मांझी-बरौली मुख्य पथ पर शुक्रवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों का उपचार महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। घायलों की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के दुधीटोला निवासी अमितेश सिंह, चनचौरा निवासी अजीत कुमार, महेश कुमार, विकाश कुमार शामिल हैं।
बताया जाता है कि महाराजगंज के दुधी टोला निवासी अमितेश सिंह तथा चनचौरा निवासी अजीत कुमार, महेश कुमार, विकाश कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी दोनों की बाइक रुकुंदीपुर पहलवान मोड़ के समीप आपस में टकरा गई जिससे बाइक सवार चारो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना 112 पर काल कर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…