✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के साढोखोर में 17 एवं 18 मई को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए थे। इस मामले में दाेनों द्वारा थाने में एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। इसमें सात लोगों को आरोपित किया गया है। इस संदर्भ घायल मनोज साह ने सदर अस्पताल में दिए अपने फर्द बयान में आरोप लगाया है कि 17 मई को मंदिर बगीचा के पास बैठा था तभी पवन कुमार यादव एवं चंदेश्वर चौधरी ने मुझ पर लाठी-डंडा से प्रहार कर घायल कर दिया। स्वजनों द्वारा मेरा इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।
वहीं चंदेश्वर चौधरी ने 18 मई को थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 18 मई को शौच कर महावीरी चबूतरा पर बैठा था। इसी बीच मेरे गांव के संदेश साह, संगम साह, वीरेंद्र साह, अजय साह एवं चंद्रजीत साह लाठी-डंडा व राड से मुझे मारने पीटने लगे। चोट लगने से सिर फट गया और मैं बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। मुझे मृत समझ सभी हमलावर फरार हो गए। स्वजनों द्वारा मेरा इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से कुल सात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…