दारौंदा: सड़क दुघर्टना में हुई मौत मामले में पत्नी ने चालक के विरुद्ध कराई प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के लीला साह के पोखरा के समीप तीन जून को मिनी बस के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी सुगांती देवी ने थाना में आवेदन देकर मिनी बस चालक के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। उसने आरोप लगाया है कि तीन जून को मेरे पति दीनानाथ गुप्ता अपने मित्र बलिराम यादव के साथ बाइक से अपने घर उत्तर प्रदेश के देवरिया के श्रीरामपुर थाना के खुरवसिया दक्षिण से छपरा एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तीन जून की शाम सिवान -छपरा मुख्य पथ 531 पर दारौंदा थाना क्षेत्र के लीलासाह पोखरा के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही मिनी बस उनकी बाइक में धक्का मार दिया जिससे मेरे पति एवं उनका मित्र दोनों घायल हो गए।

इस मौके पर स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मेरे पति की मौत हो गई जबकि घायल बलिराम यादव की स्थिति गंभीर बता चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिया गया जिनका इलाज गोरखपुर अस्पताल में चल रहा है। घायल नौतन थाना क्षेत्र के देवचक निवासी हैं। मृतक का अंतिम संस्कार होने के कारण विलंब से प्राथमिकी कराई गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि चालक के खिलाफ प्राथमिकी कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026