महाराजगंज: थाना का बड़ा बाबू बताकर 30 हजार रुपये मांगने का आरोप, एक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना का बड़ा बाबू बताकर जबरन 30 हजार रुपये मांगने के आरोप में ट्रक चालक ने शनिवार को थाना में आवेदन देकर जगदीशपुर निवासी दो भाइयों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर ली है जबकि दूसरा फरार बताया जाता है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है, जबकि फरार आरोपित की पहचान पंकज कुमार के रूप में हुई है। सारण के मढ़ौरा थाना के सहवाजपुर निवासी राजू कुमार ने बताया कि वे दो जूून की रात कोइलवर से ट्रक पर बालू लेकर सिवान जा रहे थे। तभी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के समीप एक स्कार्पियो में बैठे अभिषेक कुमार एवं पंकज कुमार ने ओवरटेक कर ट्रक को रोका। पंकज कुमार ने अपने को थाना का बड़ा बाबू बताते हुए चालान की मांग की।

जब मैंने चालान दिया तो वे बोले कि चालना का डेट समाप्त हो गया है। उक्त सभी ने मुझसे 30 हजार रुपये की मांग की। मैं पैसा देने में असमर्थता जताई तो दोनों भाई जबरदस्ती अपने घर के समीप ट्रक से बालू गिरवा लिए। जब मैंने पैसे की मांग की तो मुझे डांट- फटकार कर भगा दिया गया। जब थाना पहुंचा तो सच्चाई सामने आई। इस संबंध में जगदीशपुर निवासी अभिषेक कुमार एवं पंकज कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी कराई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि चालक के आवेदन पर प्राथमिकी कर आरोपित अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पंकज कुमार की गिरफ्तारी को ले छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026