परवेज अख्तर/सिवान: किसान सलाहकार की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को दसवें दिन भी कृषि कार्यालय परिसर में जारी रही. हड़ताल पर चले जाने के कारण कृषि विभाग की विभिन्न योजनाएं प्रभावित होने लगी है. जानकारी के अनुसार कृषि सलाहकार पूर्व की तरह वेतनमान के ग्रेड पे में सुधार को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए है. कृषि सलाहकारो ने बताया की समिति के माध्यम से पूर्व में किए गए हड़ताल के दौरान 10 अगस्त 2022 को कृषि विभाग के आला अधिकारियों द्वारा कृषि समन्वयको के ग्रेड पे में संशोधन हेतु लिखित आश्वासन दिए जाने के उपरांत हड़ताल समाप्त कि गई थी. लेकिन आज तक ग्रेड पे संशोधन नहीं होने के कारण सभी लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है.
किसान सलाहकार के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी ने बताया की समिति ने जिन चार बिंदुओ को लागू करने की सिफारिश की है, उनमें त्रिस्तरीय समिति की अनुशंसा करना, कार्यावधिक पूर्ण कालिक करने, मानदेय में वृद्धि करने, किसान सलाहकारो का पद सृजित करने या जनसेवक में समायोजन करना तथा भविष्य निधि का लाभ देना आदि शामिल है. वहीं कृषि समन्वयको द्वारा ग्रेड पे 2800 से बढ़ा कर 4600 करने को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई है, इस हड़ताल में मुख्य रूप से संजय कुमार, अर्जुन महतो, अजीत कुमार, विद्या कुमार, राजेश कुमार, अनिल कुमार, निक्की कुमारी, बलवंत कुमार राम, मुन्नीलाल प्रसाद समेत अन्य किसान सलाहकार शामिल थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…