परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना पुलिस ने गुरुवार को बाइक लूट कांड का आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताते चलें कि दिनांक 15 एक 2023 को नौतन थाना क्षेत्र के शाहपुर नाहर के पास अपराधियों द्वारा गोपालगंज जिले के भोज हता गांवि निवासी रहमान अंसारी का बाइक अपराधियों ने लूट लिया था. जिसे लेकर रहमान अंसारी नौतन थाने में बाइक लूट कांड संख्या 9 /023 के अंतर्गत एफ आई आर दर्ज कराया था.
जिसे अपराधियों की पुलिस तलाश कर रही थी तभी गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार छापेमारी कर नौतन थाना क्षेत्र के छितवन मोड़ के पास लूट कांड के आरोपी उत्तर प्रदेश देवरिया जिला ठाकुर छपरा बुजुर्ग गांव निवासी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार राहुल यादव को सिवान जेल भेज दिया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…