दारौंदा: बच्चों को आपदा से बचाव की दी गई जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा शिक्षा विभाग की पहल पर विभिन्न सरकारी विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार व बैगलेस कार्यक्रम के दौरान बच्चों को विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को आपदा से बचाव के तरीके बताए गए। इस दौरान बाढ़, तेज आंधी-पानी, लू से बचने के उपाय खेल के माध्यम से बताए गए। इस दौरान बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। ज्ञात हो कि बैगलेस तथा मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार पखवाड़ा के तहत बच्चे बिना बैग के विद्यालय पहुूंच रहे हैं और खेल-खेल में विभिन्न गतिविधियां सीख रहे हैं।

इस दौरान शिक्षकों द्वारा उन्हें पेंटिंग, चित्रकला, गणितीय गणनाएं आदि गतिविधियां कराई जा रही हैं। इस मौके पर शिक्षक अनिला मिश्रा, रवींद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, कमलेश्वर प्रसाद सिंह, शहाबुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे।बताते हैं कि बच्चे जिज्ञासा, सृजन, नवाचार, तर्क, चिंतन, कला एवं सौंदर्य, खेल-कूद, सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर, योग आदि पर आयोजित गतिविधि में भाग ले रहे हैं। वे भी बैगलेस डे को लेकर उत्सुक दिख रहे हैं। छात्र गोलू कुमार, अंजनी कुमारी, छोटी कुमारी, नेहा कुमारी, कौशल कुमार, गुलवशा आदि ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को विद्यालय में कुछ न कुछ नया सीखने को मिल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026