दारौंदा: बूथवार महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने का निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची में लिंगानुपात बढ़ाने के लिए बीएलओ को मतदाताओं के घर- घर जाकर सर्वे कर मतदाता सूची में लिंगानुपात सुधार का निर्देश दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी मिथिलेश कुमार साहू के निर्देशालोक में जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम ने सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों काे तीन दिनों के अंदर अपने-अपने क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है। यह कार्य सात सितंबर से नौ सितंबर तक करना है। इस संबंध में बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि जो बीएलओ सर्वे कार्य पूरा कर लिए हैं वे महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने का कार्य में लग जाए।

दारौंदा विधानसभा क्षेत्र के हसनपुरा प्रखंड में 11 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां पुरुष मतदाता के मुकाबले महिला मतदाता अधिक हैं। सिसवन प्रखंड में चार ऐसे बूथ हैं जिन पर महिला मतदाता की संख्या अधिक है। दारौंदा प्रखंड में चार ऐसे बूथ हैं जिन पर महिला मतदाता अधिक हैं। अगर पूरे विधानसभा पर नजर डालें तो प्रखंडों की स्थिति इस प्रकार से है। दारौंदा प्रखंड में कुल पुरुष 69573, महिला मतदाता 61890, थर्ड जेंडर की संख्या तीन, कुल मतदाता 131466, लिंगानुपात 889.57 प्रतिशत है। सिसवन प्रखंड में कुल पुरुष मतदाता 61642, महिला मतदाता 54959, कुल 116606 है। 891.58 प्रतिशत है। हसनपुरा प्रखंड में पुरुष मतदाता 39709, महिला मतदाता 37284, कुल मतदाता 76997 तथा 938.93 प्रतिशत है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026