असांव: बाइक व मोबाइल छिनतई मामले में चार के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के असांव गांव निवासी उमेश यादव ने गुरुवार की देर शाम आंदर थाना में आवेदन देकर चार लोगों के विरुद्ध बाइक व मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। इस मामले में आंदर थाना के जमालपुर निवासी मुराद अली उर्फ कारतूस तथा तीन अज्ञात को आरोपित किया है। आवेदन में कहा है कि मैं सिवान डा. मजीत रंजन के यहां कंपाउंडर का काम करता हूं।

छह सितंबर की देर शाम अपनी बाइक से घर लौट रहा था तभी जयजोर गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप उक्त बदमाशों ने मुझे घेर लिया और हथियार का भय दिखाकर मेरी बाइक व एक एंड्राइड मोबाइल छीनने लगे। जब मैं इसका विरोध किया तो वे सभी लोग मुझे मारपीट कर घायल कर दिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि प्राथमिक कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026