दारौंदा: सेक्टर पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को बीडीओ से निर्वाची पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सभी मतदान केंद्रों के अद्यतन स्थिति की बारीकी से समीक्षा की तथा मतदान के पूर्व सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के आदेश के आलोक में सभी मतदान केंद्रों पर शौचालय, पेयजल, बिजली, रैंप सहित अन्य सुविधाओं का होना आवश्यक है। इसको लेकर सभी बीएलओ को पहले ही निर्देश दिया जा चुका है। समीक्षा के दौरान सेक्टर पदाधिकारियों से अलग-अलग मतदान केंद्रों के भ्रमण तथा भौतिक सत्यापन की जानकारी ली गई।

इस दौरान कुछ केंद्रों पर बिजली, शौचालय, पेयजल सुविधा नहीं होने की बातें सामने आई, जिसका तत्काल समाधान कराए जाने का दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ ने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अराजक स्थिति न बने और निष्पक्ष तरीके से लोग भयमुक्त होकर मतदान कर सकें। इसके लिए अभी से ही माहौल बनाए जा रहे हैं। मतदान का प्रतिशत अधिक से अधिक हो इसके लिए जागरुकता रैली की जा रही है। स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमूल्य कुमार, नवल किशोर, संजय चौरसिया, सिकंदर कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026