सिवान: बिजली का नंगा तार सटाकर विवाहिता की हत्या

परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र के बरहोगा यदु बढ़ई टोला गांव में शुक्रवार की देर रात आपसी विवाद में विवाहिता से पहले मारपीट और बाद में बिजली का नंगा तार सटा निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद से परिवार के सभी सदस्य फरार बताए जाते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कारवाई करते हुए भागने की कोशिश कर रहे उसके पति फुलेश्वर ठाकुर के पुत्र रंजीत ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे की बताई जाती है। बताया जाता है कि रंजीत ठाकुर नशे का आदी था। वह पहले भी पत्नी से कई बार मारपीट कर चुका था। मृतका रूबी की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व रंजीत ठाकुर के साथ हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि रंजीत और अन्य लोगों ने पहले रूबी से मारपीट की।

शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर घटना को दूसरा मोड़ देने के उद्देश्य से बिजली का नंगा तार उसकी गर्दन के पास सटा दिया। जब वे आश्वस्त हो गए कि रूबी की मौत हो गई है, तब उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। इसी बीच किसी ने पूरी घटना की सूचना पुलिस को दे दी। एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि तत्काल रंजीत ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं इस मामले में मृतका के भाई बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली निवासी मुकेश ठाकुर ने थाना में आवेदन देकर बहन के पति रंजीत ठाकुर, ससुर फुलेश्वर ठाकुर, सास, देवर सहित पांच लोगों को आरोपित किया है। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024