परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के रुकुंदीपुर पंचायत के मुखिया पति प्रदीप तिवारी की हत्या की सूचना मिलते ही जन अधिकार पार्टी के प्रमुख राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव गुरुवार की शाम धनौता स्थित मुखिया बबीता देवी के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी तथा घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आम जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगी है।
सरकार में अफसरशाही बढ़ा हुआ है। उन्होंने प्रशासन से आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। इस मौके पर स्वजन व ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण प्रदीप तिवारी की हत्या कर दी गई, क्योंकि आरोपित बराबर धमकी देते रहते थे। इस सूचना से प्रशासन को अवगत कराया गया था। बावजूद प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने से बदमाशों का मनोबल बढ़ता चला गया। बदमाशाें का मनोबल बढ़ने से क्षेत्र में आए दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ गई है। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…