दारौंदा: आरोपितों की गिरफ्तारी को ले संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस कर रही है छापेमारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर पंचायत के मुखिया बबीता देवी के पति प्रदीप तिवारी की हत्या सात नवंबर को बदमाशाें ने महाराजगंज से घर लौटने के दौरान जगदीशपुर में गोली मारकर कर दी थी। इस मामले में मृतक के पुत्र राहुल तिवारी द्वारा सात लोगों को आरोपित किया गया है। इसमें पुलिस एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है, जबकि अन्य आरोपित फरार है। वहीं महाराजगंज पुलिस द्वारा मृतक के स्वजन की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती की है।

घटना के तीन दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पुलिस पर दबाव भी बनता जा रहा है। सभी फरार आरोपित कहां भूमिगत हैं इसकी जानकारी पुलिस को अभी तक सटीक रूप से नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है लेकिन शुक्रवार की शाम तक उसे कुछ खास हाथ नहीं लगा था। लोगों का कहना है कि मुखिया पति की हत्या दारौंदा थाने की निष्क्रियता का परिणाम है। वहीं विधायक कर्णजीत सिंह ने बताया कि प्रदीप हत्याकांड में सभी आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिलकर बातचीत की गई है। उन्होंने बताया कि दारौंदा थाना में अभी कोई नया थानाध्यक्ष नहीं बनाया गया है। शीघ्र ही नए थानाध्यक्ष योगदान कर सकते हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024