दारौंदा: शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को निकली कलश यात्रा, वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के खड़सरा स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर में आयोजित शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर गुरुवार को यज्ञाचार्य सुमंत कुमार तिवारी के नेतृत्व में हाथी-घोड़े व बैंड-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नवादा गांव पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरकर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलशयात्रा में करीब पांच हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए।

इस दौरान हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंचते ही आचार्य नन्हें बाबा, राकेश चौबे, वेदनारायण पांडेय, युगल किशोर दीक्षित, संजय कुमार पांडेय आदि बाह्मण के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू हो हुआ। समिति सदस्यों ने बताया कि शाम में कथावाचिका साक्षी द्वारा प्रवचन किय जाएगा। इस मौके पर चंदन सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, मुकेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026