सिसवन: पुत्री की बरामदगी व एएसआइ के अभद्र व्यवहार से क्षुब्ध अपहृता की मां धरना पर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी अपहृत पुत्री की बरामदगी एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को सिसवन थाना गेट पर अपनी दो पुत्रियों के साथ धरना पर दिया। बाद में थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने पीड़िता से वार्ता कर दोषियों के विरुद्ध अविलंब कार्रवाई करने के आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। पीड़िता की मां ने बताया कि आठ मई को मेरी पुत्री शौच के लिए बाहर गई थी, उसके बाद वह वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में पता चला कि उसकी पुत्री को सारण के कोपा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी सोनू कुमार सिंह बहला फुसलाकर कर शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है। अपहरण करने में सिसवन निवासी दीपक सिंह एवं ज्योति देवी ने भी सहयोग उसका सहयोग किया।

इस मामले में 11 मई को मैंने सिसवन थाना में लिखित आवेदन देकर सिसवन निवासी दीपक सिंह एवं ज्योति देवी, रामनगर निवासी सोनू कुमार को आरोपित किया है। प्राथमिकी के बाद 14 दिन बाद भी पुलिस ने कोई जांच पड़ताल की और ना ही आरोपितों को गिरफ्तार कर पाई। अपहृता की मां ने बताया कि इस संबंध में केस के अनुसंधानकर्ता एएसआइ सुरेंद्र यादव से बातचीत की तो उन्होंने मेरे साथ गाली गलौज व दुर्व्यवहार कर भगा दिया। उन्होंने एसपी से एएसआइ सुरेंद्र यादव के निबंधन की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि केस के आइओ एएसआइ सुरेंद्र यादव को केस से हटा दिया गया है। मैं स्वयं केस को देखूंगा। अगर एएसआइ द्वारा महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है तो इसके लिए वरीय पदाधिकारी को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026