दारौंदा: बैगलेस सुरक्षित शनिवार को लेकर कई गतिविधियां आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: प्रारंभिक विद्यालयों में बैगलेस व सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत विविध गतिविधियां आयोजित की गई। इस दौरान बच्चों ने खेल-खेल कई गुणों से अवगत हुए। अलग-अलग विद्यालयों में अलग-अलग प्रकार की गतिविधियों का आयोजन हुआ। कहीं संगीत का कार्यक्रम हुआ तो कहीं भाषण और निबंध प्रतियोगिता हुई। कहीं बच्चों को व्यायाम कराया गया तो कहीं आपदा से बचाव के उपाय बताए गए। विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवजी महतो ने बताया कि पूर्व से ही विद्यालय में सुरक्षित शनिवार का आयोजन हुआ करता था, इसमें बच्चों को आपदा से बचाव की जानकारी दी जाती थी। प्रत्येक शनिवार के लिए अलग-अलग गतिविधियां निर्धारित की गई।

इसका उद्देश्य बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा का विकास करना है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों को इससे जुड़े निर्देश दिए गए हैं और गतिविधियों का आयोजन कराया जा रहा है। इसका सकारात्मक प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य व मस्तिष्क पर पड़ेगा। इस दौरान मध्य विद्यालय रुकुंदीपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामसापुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतजोड़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोधा छपरा विद्यालय आदि विद्यालयों में बैगलेस सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026