तरवारा में महिला सब इंस्पेक्टर कंचन कुमारी ने अपहृता के साथ- साथ अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के एक गांव से 26 जून को शादी की नीयत से एक लड़की का अपहरण कर लिया गया था। घटना को लेकर अपहृता के पिता ने थाना में आवेदन देकर पचरुखी थाना के मखनुपुर निवासी ओम कुमार उर्फ चीकू के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी। दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक कंचन कुमारी ने गुप्त सूचना के आधार पर कहीं भागने के दौरान गुरुवार को सिवान रेलवे जंक्शन से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

इस संदर्भ में अवर निरीक्षक कंचन कुमारी ने बताया कि अपहृता के चिकित्सकीय जांच के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराते हुए न्यायाधीश के आदेश के आलोक में स्वजनों को सौंप दिया गया,वहीं अपहरणकर्ता ओम कुमार उर्फ चीकू को पुलिस अभिरक्षा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायाधीश ने जेल भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026