परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के जलालपुर पंचायत की मुखिया बबीता देवी ने महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार को एक ज्ञापन देकर शिकायत की है कि जलालपुर पंचायत में विकास मित्र की बहाली की सूचना प्राप्त हुई ह, लेकिन इस संबंध में दारौंदा के बीडीओ कार्यालय के द्वारा कोई सूचना पंचायत सचिव या मुझे नहीं दी गई है।
बीडीओ से पूछने पर उन्होंने बताया कि आपका पंचायत सचिव नहीं आता है, जबकि प्रधान सहायक से पूछने पर बताया कि आपके पंचायत सचिव को प्रतिलिपि प्राप्त है, लेकिन सही बात यह है कि किसी तरफ की कोई प्रतिलिपि प्राप्त है और न मेरे सचिव को कोई सूचना दी गई है जिसके कारण पंचायत में कोई ध्वनि विस्तारक यंत्र से कोई प्रचार प्रसार नहीं हो सका जो नियम के विरुद्ध है। अपने स्तर से इसकी जांच कर नियमानुकूल बहाली कराने की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…