हुसैनगंज: युवती की पिटाई कर नकद व सोने का चेन छीना, प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के दरवेशपुर चट्टी के समीप एक युवती को मारपीट कर 10 हजार रुपये नकद एवं 40 हजार रुपये का चेन छीनने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में थाना क्षेत्र के देईपुर निवासी विश्वनाथ चौहान की पुत्री पुनीता कुमारी ने थाने में आवेदन देते हुए दरवेशपुर निवासी बुलेट उर्फ जाहिद अंसारी को आरोपित किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाने में आवेदन देकर पुनीता कुमारी ने आरोप लगाया है कि 21 फरवरी को अपनी बहन के ससुराल आंदर थाना के सिंगही में शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ आटो से जा रही थी।

मिठाई खरीदने के लिए दरवेशपुर चट्टी के समीप उतरी तभी एक युवक ने मुझे पैर से मारकर गिरा दिया तथा मेरे पास से पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में 10 हजार रुपये एवं 40 हजार रुपये का सोने का चेन था। पूछताछ करने पर स्थानीय लोगों ने उस युवक का नाम दरवेशपुर निवासी बुलेट उर्फ जाहिद अंसारी बताया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024