परवेज अख्तर/सिवान: मई माह के प्रथम सप्ताह ग्रामीण भीषण गर्मी, वर्षा एवं ठंड मौसम का मजा ले चुके हैं। मौसम विभाग द्वारा फिलहाल अब गर्मी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस माह में गर्मी बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ जाएगी। वहीं चिकित्सक लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तथा न्यूनतम 24 पहुंच गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखी गई। शनिवार को पूरे दिन तेज गर्म हवा का प्रकोप भी दिखा। इस कारण ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से परहेज करते देखे गए। गर्मी बढ़ने का असर आम लोगों के अलावा जानवरों में देखने को मिल रहा है। अगले दो दिनों तक तापमान में कमी की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि कई जिलों में वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
चिकित्सक दे रहे तेज धूप से बचने की सलाह :
गर्मी बढ़ने के साथ मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। चिकित्सक डा. एसएस कुमार गर्मी से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। वे लोगों को गर्मी से बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी पीने, सूती कपड़ा का सेवन करने, तला भुना चीज खाने से परहेज करने तथा तेज धूप में घर से कम निकलें। साथ ही जरूरत होने पर बाहर निकलते चेहरा ढकने के लिए मास्क व गमछे का उपयोग करें।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…