परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के माहपुर खजरौनी गांव में एक दवा दुकानदार से कुछ लोगों ने मारपीट कर 67 हजार रुपये व सोने की चेन छीन लिए तथा दुकान में रखे कुछ सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में दुकान मालिक माहपुर खजरौनी निवासी अनिल कुमार ने थाने में आवेदन देकर सात लोगों को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि अपने मकान में दवा दुकान चलाता है। शुक्रवार को दुकान में बैठा था तभी गांव के ही मंजय यादव, संजय यादव, शैलेश यादव, रंगीला यादव, दिलीप यादव, मुकेश यादव एवं दहारी यादव दो चार पहिया वाहन से पहुंचे और मेरे दुकान में घुसकर गल्ले में रखे 67 हजार रुपये निकाल लिए।
जब मैं इसका विरोध किया तो शोरगुल सुन मेरे भाई प्रेमचंद प्रसाद एवं डा. श्रीराम पंडित मुझे बचाने आए तो वे सभी लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए तथा दुकान में फ्रीज, कुर्सी, टेबल, काउंटर तथा दवा को तोड़फोड़ कर बाहर फेंक दिए तथा मेरे गले से सोने की छीन लिए। इसके अलावा दुकान के बगल में खड़ी तीन बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर फरार हो गए। कुछ देर बाद मुकेश यादव पुन: आया और रंगदारी मांगने व जान मारने की धमकी देकर चला गया। दुकानदार ने बताया कि उक्त लोगों द्वारा करीब 90 हजार रुपये से अधिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि अनिल कुमार द्वारा सात लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…