परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के हाथोपुर गांव के समीप सोमवार को पकड़ी-दारौंदा सड़क पर खनन विभाग एवं पुलिस ने छापेमारी कर बालू लदा एक ट्रक को जब्त कर लिया। जब्त किए गए ट्रक पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ट्रक को थाना परिसर में लाकर खड़ा कर दिया गया है।
खनन विभाग ट्रक को जब्त कर विभिन्न बिंदुओं पर जांच करने में जुटी हुई है। विदित हो कि सिवान- छपरा मुख्य पथ 531 पर थाना क्षेत्र के धनौती, सिवान -पैगंबरपुर मुख्य पथ पर रगड़गंज नया प्राथमिक विद्यालय के समीप काफी संख्या में सड़क पर अवैध ढंग से ट्रक खड़ा कर बिक्री होता है। इस कारण आए दिन छोटी-छोटी दुर्घटना होती रहती है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…