सिवान: आपसी विवाद में हुई मारपीट में आधा दर्जन घायल

परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी क्षेत्र के छितौली गांव में रविवार को आपसी विवाद को ले दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में ललन यादव, गुड्डू यादव, राजा यादव, लड्डू यादव आदि शामिल हैं।बताया जाता है कि छितौली गांव में रविवार को ललन यादव और लड्डू यादव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान बात बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे।

इसमें दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में ललन यादव, गुड्डू यादव, राजा यादव, लड्डू यादव व महिलाएं शामिल हैं। किसी ने घटना की सूचना चैनपुर ओपी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार इसमें कुछ घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध ओपी में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026