दारौंदा: शरारती तत्वों ने दो दिनों में दो विद्यालय के शौचालय व दरवाजे को किया क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के चिंतामनपुर एवं डुमरी विद्यालय में शरारती तत्वों ने दो दिनों में दो विद्यालय का शौचालय व दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने विभाग को सूचना दी है। इस संबंध में प्राथमिक विद्यालय चिंतामनपुर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि बुधवार की रात शरारती तत्वों ने शौचालय की दीवार एवं दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब गुरुवार की सुबह शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो शौचालय की चार दीवारी एवं दरवाजे क्षतिग्रस्त पाया। उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व यानी मंगलवार की रात शरारती तत्वों ने नया प्राथमिक विद्यालय डुमरी में शौचालय का दरवाजा, टंकी एवं चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

इस संबंध में प्रधानाध्यापक राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यालय को काफी क्षति हुई है। गुरुवार को दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवजी महतो को लिखित आवेदन दिया है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय थाने को भी दी गई है। विदित हो कि सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए हैं। इस पर शरारती तत्वों की नजर है। दरअसल स्वच्छता अभियान के तहत सरकार ने अधिकांश विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण करा तो दी लेकिन इनकी सुरक्षा को लेकर बंदोबस्त नहीं कर पाई। जिसका नतीजा यह हुआ कि उत्पाती और शरारती तत्वों द्वारा शौचालयों में तोड़-फोड़ कर दी गई। कई स्कूलों में तो छात्राओं के लिए बने शौचालय के गेट तक तोड़ दिए गए हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024