महाराजगंज: बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के परेड की तैयारी पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी सभागार में गुरुवार को बीईओ विक्रमा गुप्ता की अध्यक्षता में उचच, मध्य, प्राथमिक एवं निजी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर परेड की तैयारी पर चर्चा की गई। बीईओ ने कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह बोर्ड मिडिल स्कूल परिसर में होगा जहां एसडीओ द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया जाएगा। ‘

इस परेड में शामिल होने के लिए सभी विद्यालय की सहभागिता होगी। उच्च, मध्य, प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को इस परेड में शामिल होना जरूरी है। इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को परेड में शामिल छात्र-छात्राओं की सूची देनी है। बैठक में प्रधानाध्यापक अखिलानंद पांडेय, हरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अशोक कुंवर, अंशु पांडेय, आदर्श तिवारी, अखिलेश प्रसाद, अमरेंद्र सिंह, श्यामसुंदर ठाकुर, पप्पू कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026