✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने बुधवार को प्रखंड के बगौरा पश्चिम टोला में पीसीसी सड़क और भीखाबांध में छठ घाट का उद्घाटन शिलापट के अनावरण कर किया। विधायक ने कहा कि बगौरा में 7.46 लाख की लागत से बने पीसीसी सड़क और भीखाबांध में 7.71 लाख की लागत से बने छठ घाट का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि हर गांव में पक्की सड़के होंगी।
उन्होंने कहा कि यदि कहीं सड़क खराब होगी तो उसे पुन: उसका निर्माण कराया जाएगा। वहीं भीखाबांध में छठ घाट बनाए जाने से ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई। इस मौके पर रवि सिंह, अरुण भारती, उमेश सिंह, मुखिया रामकृष्ण सिंह, रणजीत सिंह, बीडीसी अमित सिंह उर्फ भीम सिंह, हरेश यादव आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…