✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खानपुर खैरांटी गांव में 23 अगस्त की रात चोरों ने एक घर का दरवाजा तोड़कर आभूषण, कपड़ा समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली थी। इस मामले में पीड़िता आफसा परवीन ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है।
उसने आरोप लगाया है कि 23 अगस्त को घर बंद कर अपने मायके माहपुर चली गई थी। 25 अगस्त को अपने तोता को खाना खिलाने के लिए पुत्री को घर भेजी तो उसने बताया कि घर का दरवाजा टूटा है तथा घर से सारा सामान गायब है। मेरी पुत्री ने इस घटना की सूचना मुझे दी। सूचना घर पहुंची तो घर में आभूषण, कपड़ा एक लाख से अधिक का सामान गायब पाया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…