परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा राष्ट्रव्यापी भारत शिक्षा यात्रा रथ गुरुवार की देर शाम दारौंदा पहुंची। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के सदस्यों ने रथ पर सवार शिक्षकों का फूलमाला पहना कर स्वागत किया। उसके बाद सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार यादव तथा मंच संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्णानंद पांडेय ने किया। सभा को संबोधित करते हुए रामावतार पांडेय कहा कि राज्यों में सरकार शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों को पुरानी पेंशन वापस ला दी है, लेकिन केंद्र एवं राज्य सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है।
अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो एक अक्टूबर को दिल्ली रामलीला मैदान में सभी शिक्षक एकत्रित होकर सरकार खिलाफ हल्ला बोल करेंगे। वहीं ठाकुर प्रसाद यादव ने कहा कि पुराना पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। उन्होंने हर हाल में पुराने पेंशन को पुनः बहाल करने की मांग उठाई। अशोक यादव ने कहा कि सरकार इन शिक्षको का मांग को अनदेखी नहीं करें। इस मौके पर प्रखंड सचिव अनिल कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य सचिव राजेश कुमार सिंह, अनिल यादव, प्रदुम्न सिंह, उमेश सिंह, रवींद्र कुमार, रमेंद्रनाथ श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…