सिवान: मानव श्रृंखला बना हृदय रोग के बारे में लोगों को किया गया जागरूक

परवेज अख्तर/सिवान: शहर की हृदयस्थली गांधी मैदान में शुक्रवार को विश्व हृदय दिवस के अवसर पर कृष्णमोहन ऊषा फाउंडेशन और लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हृदय रोग के बारे में जागरुकता के प्रसार के लिए मानव शृंखला का निर्माण किया गया, इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर निशुल्क लिपिड प्रोफाइल जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। इसका काफी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। लायंस क्लब के रीजनल चेयरपर्सन लायन डाक्टर एमडी शादाब ने कहा कि शारीरिक सक्रियता में बढ़ोतरी दिल को सेहतमंद बनाएगी। कृष्ण मोहन ऊषा फाउंडेशन के अध्यक्ष लायन डा. आशुतोष दिनेंद्र और उपाध्यक्ष लायन डा. अविनाश चंद्र ने कहा कि नियमित व्यायाम और पौष्टिक भोजन से दिल को सेहतमंद बनाया जा सकता है।

लायंस क्लब के प्रेसिडेंट लायन रूपेश कुमार ने कहा कि अगर हम हृदय रोग के बारे में जागरूक रहेंगे तो हमारे थोड़े प्रयास बेहद कारगर साबित होंगे। सचिव लायन डा. के एहतेशाम ने कहा कि नियमित व्यायाम को हमें अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। शिक्षाविद् लायन गणेश दत्त पाठक ने कहा कि थोड़े से हम जागरूक रहें, सचेत रहे तो नियमित स्तर पर छोटे- छोटे प्रयास जैसे व्यायाम, प्राणायाम दिल के संदर्भ में बेहद सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। इस अवसर पर निशुल्क लिपिड प्रोफाइल जांच शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर डा. यतींद्रनाथ सिन्हा, डा. केडी रंजन, डा. आसिफ, अनुग्रह भारद्वाज, सुमन राय, राकेश सहाय, शैलेश गोस्वामी, नीलेश वर्मा नील, अनुग्रह भारद्वाज, जमशेद अली, अरविंद पाठक, रंजन दास, समेत काफी संख्या प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026