दारौंदा: युवक की मौत मामले में प्राथमिकी नहीं, जांच में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के लोपर स्थित रामनामा बाबा मठ के तालाब में दो दिनों से गायब मिथिलेश कुमार राय का शव बरामद मामले में दूसरे दिन शुक्रवार की शाम तक थाना में प्राथमिकी नहीं हुई थी। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। पुलिस मृतक के मोबाइल नंबर के माध्यम से हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि अभी तक मृतक के स्वजन द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ज्ञात हो कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी वासुदेव यादव के पुत्र मिथिलेश कुमार राय थाना क्षेत्र के लोपर में अपनी बुआ के घर 10 दिनों से रह रहा था। 26 सितंबर को अपने बुआ के घर से गायब हो गया था। इस दौरान 28 सितंबर की सुबह उसका शव लोपर गांव स्थित रामनामा बाबा मठ स्थित तालाब के समीप से बरामद किया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026