परवेज अख्तर/सिवान: लकड़ी नबीगंज में आंगनबाड़ी बिहार राज्य यूनियन संघ के आह्वान पर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने आठ सूत्री मांगों को ले धरना दिया तथा मांगों का ज्ञापन सीडीपीओ को सौंपा। धरना की अध्यक्षता आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के प्रखंड अध्यक्ष इलायची देवी ने की। धरने को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि जब तक सरकार हमारे आठ सूत्री मांगों को पूर्ण नहीं करती उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
उनकी मांगों में सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, सेविका को 24 हजार एवं सहायिका को 18 हजार मानदेय देने, सेवानिवृत्ति होने पर पेंशन लागू करने, आंगनबाड़ी से संबंधित ही कार्य करने का समय निर्धारित करने, अन्नप्राशन गोद भराई का की राशि समय पर उपलब्ध कराने आदि शामिल थीं। प्रखंड अध्यक्ष का कहना था कि जब तक हमारी मांगे सरकार पूर्ण नहीं कर देती है हमलोगों का प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर राधा देवी, आशा देवी, शोभा देवी, कलावती देवी, शारदा देवी, मंजू सिंह, रीना देवी, रेशमा खातून, रीमा खातून आदि सेविका व सहायिका उपस्थित थीं।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…