दारौंदा: जाति आधारित गणना कार्यों का अवलोकन करेंगे अधिकारी

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा बिहार जाति आधारित गणना 2022 के द्वितीय चरण की समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को जाति आधारित गणना के कार्यों का पर्यवेक्षण करने हेतु प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया था। उक्त आदेश के आलोक में प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पंचायत वार की गई है जो जाति आधारित गणना के कार्यों के प्रगति का पर्यवेक्षण एवं कार्य ससमय सफलतापूर्वक निष्पादन करेंगे। वे गणना समाप्ति तक प्रगणक, पर्यवेक्षकों एवं फील्ड ट्रेनरों द्वारा किए जा रहे कार्यों का क्षेत्र में भ्रमण करते हुए अनुश्रवण करेंगे तथा कार्यों के प्रगति से संबंधित सूचना अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराएंगे।

इस संबंध में बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर बताया कि प्रखंड के पिनर्थु खुर्द, करसौत, पकवलिया, रमसापुर में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमूल्य नलीन, हड़सर, सिरसांंव , कौथुआ सारंगपुर में सीओ दीनानाथ कुमार एवं राजस्व अधिकारी सूत्री स्वर्णिका चंद्रा, रुकुंदीपुर, बालबंगरा, रामगढ़ा, रसूलपुर पंंचायत में सीडीपीओ श्वेता कुमारी एवं लेखापाल विनय कुमार शर्मा, कोड़ारी कला, शेरही, बगौरा बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर एवं पंचायती राज पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह, जलालपुर, पांडेयपुर, मड़सरा में शिवजी महतो एवं महिला प्रसार पदाधिकारी आभा कुमारी जाति आधारित गणना के कार्य की देखरेख करेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026