परवेज अख्तर/सिवान: दारौदा रेलवे परिसर में गुमटी हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में घायल के बयान पर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि सिवान-छपरा मुख्य मार्ग स्थित दारौंदा रेलवे की जमीन पर रखी गई गुमटी के विवाद मामले में घायल पिपरा निवासी डब्लू कुमार साह के बयान पर प्राथमिकी की गई है।
इसमें गांव के ही आजाद मियां, पुत्र नेहाल मियां, पत्नी तथा पुत्री को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी में कहा है कि एक वर्ष पूर्व आजाद मियां मुझसे बोले कि तुम अपना गुमटी मुझे दे दो और मैं गुमटी दूसरे जगह लेकर चले जाएंगे। मैंने उन्हें गुमटी दे दिया। 26 जुलाई को आजाद से बोला कि आप हमारा जगह खाली कर दीजिए। इस बात से नाराज वे सभी मुझे लाठी- डंडा एवं लोहे की रड से मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…