दारौंदा: पदाधिकारियों ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के उजांय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन कराने को लेकर बीडीओ दिनेश कुमार सिंह एवं बीईओ शिवजी महतो ने सोमवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विकास मित्र एवं जीविका दीदी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मिट्टी भराई एवं साफ-सफाई कराने, विद्यालय में रहने की व्यवस्था एवं मिलने वाली सुविधा पर पदाधिकारियों ने संतोष जताया।

इस दौरान बच्चियों से व्यवस्था को लेकर पूछताछ की गई। सभी बच्चियों ने व्यवस्था को काफी प्रशंसा की। बीडीओ ने कहा कि सभी विकास मित्र एवं जीविका दीदियों को छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की जिम्मेवारी दी गई है। इस मौके पर हरिचरण यादव, रवींद्र कुमार, वार्डन सोनी कुमारी, विकास मित्र कमलेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026