आंदर: यू डायस में बच्चों का डाटा इंट्री पूर्ण नहीं करनेवाले 11 एचएम का वेतन रोकने का आदेश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक व मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों द्वारा यू डायस में छात्र-छात्राओं का डाटा इंट्री पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अभी तक आंदर के 11 विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा यू डायस में छात्र-छात्राओं का डाटा इंट्री नहीं कराने के कारण सभी कार्य प्रभावित हो रहा है। इस कारण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शिक्षा द्वारा बीईओ को पत्र भेजकर संबंधित प्रधानाध्यापकों का वेतन पर रोक लगाने का अनुशंसा की है। विदित हो कि भारत सरकार द्वारा उक्त डाटा इंट्री करने की अंतिम 15 मई निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद प्रधानाध्यापकों द्वारा डाटा इंट्री नहीं की गई है।

इस कारण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शिक्षा द्वारा वेतन पर रोक लगाने के लिए आंदर बीईओ को पत्र भेजा गया है। बताते चलें कि आंदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय धर्मखोर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कटवार, प्राथमिक विद्यालय अर्कपुर, संस्कृत मध्य विद्यालय अर्कपुर, नया प्राथमिक विद्यालय दुदही टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरदरा, उच्च माध्यमिक विद्यालय अर्कपुर, मकतब विद्यालय चंदौली, प्राथमिक विद्यालय दोआय, मध्य विद्यालय एलासगढ़, नया प्राथमिक विद्यालय नहुनी के प्रधानाध्यापकों का वेतन पर रोकने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में बीईओ वीरेंद्र प्रसाद केसरी ने बताया कि 11 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा को पत्र भेज दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026