परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के करसौत में सिवान- पैगंबरपुर मुख्य पथ पर मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के तेवथा निवासी मतीचंद्र शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया । बताया जाता है कि मतीचंद करसौत स्थित इंडियन आयल प्लांट में मजदूरी करते हैं।
वे करसौत में बस से उतर कर इंडियन आयल प्लांट जा रहे थे तभी सामने से एक बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया इससे वे घायल हो गए। घटना के बाद बाइक चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी तथा घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…