तरवारा: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत मामले की प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सकरा बाजार में एक जनवरी को सड़क दुर्घटना में सानी बसंतपुर निवासी जयराम प्रसाद के पुत्र सुजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता जयराम प्रसाद ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है।

उसने आरोप लगाया है कि मेरा पुत्र सुजीत कुमार एक जनवरी को बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था तभी सकरा बाजार के समीप तभी तेज गति और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया इससे मेरा पुत्र घायल हो गया। घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के लिखित आवेदन पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026