परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा पूर्वोत्तर रेलवे जंक्शन के समीप सोमवार की रात चेन पुलिंग करते हुए एक व्यक्ति को दारौंदा आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि हेड कांस्टेबल जावेद अख्तर, कांस सत्येंद्र यादव स्टेशन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी शाम सात बजे गाड़ी संख्या 14674 शहीद एक्सप्रेस दारौंदा जंक्शन के पास चैनपुलिंग का हार्न देते हुए खड़ी हो गई.
आरपीएफ जवानों ने चेन पुलिंग प्रभावित कोच संख्या 153493 जीएसएनआर के पास पहुंचे तो उस कोच से उतरकर एक व्यक्ति भाग रहा था जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया, पकड़े गए एमएच नगर थाना क्षेत्र के महुअल निवासी दिनेश कुमार यादव है। उसके विरुद्ध अनाधिकृत रूप से चेनपुलिंग करने के जुर्म में भारतीय रेल अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा कर न्यायालय रेलवे सोनपुर भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…