गोरेयाकोठी: जामो बाजार का प्रसिद्ध पोखरा अब अस्तित्व खोने के कगार पर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के जामो पंचायत के जामो बाजार थाने के नजदीक का प्रसिद्ध पोखरा स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उदासीनता से अब अस्तित्व खोने के कगार पर है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ लोगों ने धीरे-धीरे पोखरे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। प्रशासन की मौन स्वीकृति से उनके हौसले और बढ़ते जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बाजार के कचरे को साजिश के तहत पोखरे में फेंका जा रहा है। इससे काफी दूर में फैला पोखरा सिमटने लगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरे मामले की सूचना पूर्व सीओ विकास कुमार को दी गई थी।

उन्होंने पहल करते हुए पोखरे की जमीन की पैमाइश करा कब्जा जमाने वालों को नोटिस देना शुरू किया था। इसी बीच उनका तबादला हो गया व मामला ठंडे बस्ते में चला गया। हालांकि कई जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर अंचलाधिकारी को मौखिक जानकारी के अलावा लिखित आवेदन भी दिया है, लेकिन अब तक धरातल पर कोई भी पहल नहीं होने से लोगों में आक्रोश भी है। अंचलाधिकारी अरुण कुमार सरोज ने बताया कि पोखरे की जमीन की पैमाइश करा शीघ्र अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देकर उसे कब्जा मुक्त कराया जाएगा। कचरा फेंकने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026