✍️परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा पूर्वोत्तर रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ ने मंगलवार को चेनपुलिंग करते हुए एक यात्री को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पचरुखी थाना के पेंगवारा निवासी शिव लोचन प्रसाद के रूप में हुई है। दारौंदा आरपीएफ चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार को (गाड़ी संख्या 15028) गोरखपुर- हटिया मौर्या एक्सप्रेस दारौंदा जंक्शन पर ठहराव के बाद स्टेशन से खुलने के बाद कुछ दूर आगे चलकर चेनपुलिंग का हार्न देते हुए खड़ी हो गई, उक्त ट्रेन से एक व्यक्ति उतर कर भाग रहा था, जिसे स्टेशन ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल जावेद अख्तर द्वारा पकड़ लिया गया।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम पचरुखी के पेंगवारा निवासी शिव लोचन प्रसाद बताया। उसने बताया कि मैं अपने परिवार के लोगों को छोड़ने के लिए कोच के अंदर जाकर सामान सीट के नीचे रख रहा था तभी ट्रेन खुल गई तो मैं चेनपुलिंग करके उतर गया। गिरफ्तार व्यक्ति को रेलवे न्यायालय सोनपुर भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…