तरवारा के माधोपुर में दहेज को ले नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में सोमवार को दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान माधोपुर निवासी गाेविंदर कुमार साह की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। इस मामले में मृतका के पिता जामो बाजार थाना क्षेत्र के डुमरा रघुवंशी टोला निवासी दुलारचंद साह ने थाना में आवेदन देकर माधोपुर निवासी मृतका के पति गोविंदर कुमार साह, प्रतिमा देवी, अजय साह तथा रंजय साह को आरोपित कर कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोप लगाया है कि मैं अपनी पुत्री प्रियंका कुमारी की शादी 15 मई को माधोपुर निवासी गोविंदर साह के साथ की थी।

इस दौरान दहेज स्वरूप काफी उपहार दिया था। इसके बावजूद पुत्री के ससुराल के लोग कुछ और दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने उसकी गलादबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। वहीं मृतका के पिता के आवेदन पर उसके पति समेत चार लोगों को आरोपित किया गया है। मृतका के पति गोविंदर कुमार साह को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026