दारौंदा: आभूषण दुकान से लूट मामले में एक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के मांझी- बरौली मुख्य पथ स्थित डिब्बी- चनचौरा बाजार में 29 जनवरी 2022 को शिवकुमार साह के आभूषण दुकान से लूट मामले में पुलिस ने बुधवार की शाम सारण के जनता बाजार के समीप दयालपुर से बुधा नट को गिरफ्तार कर लिया तथा पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि इसके दयालपुर के ही बबलू नट व कंचन को एक फरवरी 2022 में डिब्बी-चनचौरा बाजार के समीप आभूषण लूट कर बाजार में दहशत फैलाने के लिए बमबारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इन दोनों की गिरफ्तारी भी सारण के जनता बाजार के समीप दयालपुर से हुई थी। उन्होंने बताया कि डिब्बी बाजार में आभूषण लूट मामले में पुलिस द्वारा गठित टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। ज्ञात हो कि 29 जनवरी, 22 को बदमाशों ने डिब्बी-चनचौरा बाजार निवासी स्वर्ण व्यवसायी की दुकान लूट ली थी तथा दहशत फैलाने के लिए बममारी एवं फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026