परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुबछपरा और महुवल गांव के बीच सिवान- सिसवन एस एच 89 स्थित ताज चिमनी के समीप पुलिया के पास बुधवार एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें दोनों गाड़ी पर सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं। इस दौरान अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर गड्ढे में पलट गई। इस घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।’
मौके पर पहुंची थाने की गश्त दल ने इस घटना में दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। समाचार प्रेषण तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि कार चालक एमएच नगर थाना के रजनपुरा निवासी अनीश सिंह है। वह शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। उसके विरुद्ध प्राथमिकी कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…