दारौंदा: बमबारी कर स्वर्ण व्यवसायी से लूट मामले में एक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के मांझी-बरौली मुख्य पथ पर डिब्बी बाजार में 29 जनवरी 2022 को दिनदहाड़े बमबारी कर स्वर्ण व्यवसायी से एक लाख के आभूषण लूटने के मामले के एक आरोपित सारण के वांछित बदमाश मैना नट को एसटीएफ व दारौंदा थाना की पुलिस ने सारण के जनता बाजार में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसके पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि एसटीएफ एवं दारौंदा पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर शाम जनता बाजार में छापेमारी कर बदमाश मैना नट को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मैना नट पर सिवान एवं सारण के जनता बाजार, रसूलपुर, महाराजगंज, एकमा आदि थाना में कई संगीन मामले में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि डिब्बी बाजार निवासी शिव कुमार सोनी के आभूषण दुकान पर 29 जनवरी 2022 को बदमाशों ने दिनदहाड़े बमबारी कर करीब एक लाख की संपत्ति लूट की घटना को अंजाम दिया था तथा घटना के बाद बदमाश सारण के चनचौरा बाजार होते हुए भाग गए थे।

इस मामले में प्राथमिकी दारौंदा थाना कांड संख्या 28/2022 कराई गई थी। इस मामले में पुलिस अबतक चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।इस मामले में पुलिस पूर्व में सारण के जनता बाजार के समीप दयालपुर से अप्रैल 2022 में बुधा नट को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं एक फरवरी 2022 को इसी मामले में जनता बाजार के समीप दयालपुर गांव से बबलू नट एवं कंचन नट को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार मैना नट को सोमवार को जेल भेज दिया गया। इस घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी किे लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।विदित हो कि थाना क्षेत्र के डिब्बी- चनचौरा बाजार में 29 जनवरी 2022 को बदमाशों ने दिनदहाड़े बमबारी कर दहशत फैला कर आभूषण दुकान से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में डीआइजी, एसपी सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी लूट गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी करने में जुटे हुए थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024