परवेज अख्तर/सिवान: शहर के मुख्य डाकघर के पासपोर्ट कार्यालय की खिड़की तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए के यूपीएस की चोरी कर ली। घटना को जिस समय चोरों ने अंजाम दिया उस समय मुख्य डाकघर में रात्रि सुरक्षा गार्ड एवं लगभग एक दर्जन सुरक्षाकर्मी मौजूद थे, लेकिन किसी को चोरी की घटना की भनक तक नहीं लगी।
सोमवार की सुबह जब डाक कर्मी आफिस आए तब चोरी की घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही डाक निरीक्षक मनोहर प्रसाद मुख्य डाकघर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। उन्होंने प्रथम दृष्टया में नाइट गार्ड मुन्ना कुमार को दोषी पाते हुए निलंबित करने के लिए पोस्ट मास्टर को निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों के विरुद्ध भी संबंधित पदाधिकारी को रिपोर्ट करने को कहा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…