परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना परिसर में शुक्रवार को बीडीओ सूर्य प्रताप सेंगर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मौनिया बाबा मेला को लेकर शांतिपूर्वक संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। बीडीओ ने कहा कि मौनिया बाबा मेला महाराजगंज में 14 सितंबर की रात तथा 15 सितंबर की दोपहर में लगेगा। इसमें शामिल होने के लिए प्रखंड से करीब एक दर्जन अखाड़ा जाएगा। इसे शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए विभिन्न गांवों में पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती होगी।
उन्होंने मेला को सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि मेले में शरारती तत्वों व अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। इस मौके पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर, सीओ दीनानाथ कुमार, पंंचायती राज पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह, मुखिया रामकृष्ण सिंह, बडे़ सिंह आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि मौनिया बाबा मेला में रुकुंदीपुर, सवान विग्रह, पकवलिया, रमसापुर, बेला गोविंदपुर, नवलपुर, उजांय, कौथुआ सारंगपुर, धनौता, वैदापुर बिशुनपुरा, करसौत आदि गांवों से अखाड़ा शामिल होता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…