परवेज अख्तर/सिवान: पूरे देश में जाति आधारित गणना कराए जाने की मांग को लेकर गुरुवार की रात जदयू कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान जदयू कार्यकर्ता प्रखंड कार्यालय परिसर से मशाल लेकर मझौली चौक पहुंचे तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जदयू के प्रखंड प्रभारी मदन कुमार बैठा ने कहा कि केंद्र सरकार नहीं चाहती है कि पूरे देश में जाति गणना हो। बिहार सरकार द्वारा इसकी आवश्यकता को समझ गणना कराई गई है।
इस दौरान प्रधानमंत्री से पूरे देश में जाति आधारित जनगणना कराने की घोषणा करने की मांग की गई। जदयू नेता मोहन प्रसाद राजभर ने कहा कि जाति आधारित गणना, संविधान बचाने, रोजगार के वादे पूरे करने के सवाल पर भाजपा के खिलाफ जदयू ने मशाल जुलूस निकाल केंद्र सरकार के कार्यकलापों का विरोध किया है। मशाल जुलूस में ओमप्रकाश राम, पप्पू श्रीवास्तव, यूनिस खान, फरीद खान, मो. जहिर, मुरली पटेल आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…